तुम्हें सजने सवरनें का बहुत शौक था
और मुझे तुम्हारे प्यार में जलते रहने का ,
तुम सजती रहो , संवरती रहो
और मैं खुद को जलाता रहूँगा
तुमने मुझे पाकर खो दिया है
पर मैं तुम्हें खो कर भी पाता रहूँगा !
कभी पापा के लिए , कभी मम्मी के लिए
कभी खुद के लिए ठुकराया है तुमने मुझे
अब मैं तुम्हें
हर घड़ी , हर पल ठुकराता रहूँगा ,
तुम्हें खो कर भी पाता रहूँगा !
तितली का फड़फडाना , कोयल का कूकना
भौरों का गुनगुनाना और मेरा दर्द में भी मुस्काना
ये तमाम चीज़ें गवाह हैं इस बात की
की प्यार , इश्क सब समपर्ण का ही दूसरा नाम है
ये गीत मैं ताउम्र अपने होंठों से गाता रहूँगा
प्रिये ! मैं तुम्हें खो कर भी पाता रहूँगा !
(ये कविता प्यार में खुद्दारी के लिए लिखी है , इसे कृपा कर के मेरा अहंकार न समझे ! किसी की याद में , किसी के लिए लिखी हुई ये कविता , आपका अवनीश !)

No comments:
Post a Comment