सेक्युलर
न मैं पैगम्बर का हूँ , न मैं भगवान का हूँ
न मैं अब्दुल्ला का हूँ , न मैं रहमान का हूँ
गालियाँ जितनी भी चाहे दे लो मुझे तुम सारे सेक्युलर
मैं अंतिम सांस तक कहूँगा , मैं बस हिंदुस्तान का हूँ !
न मैं ईद की सेवई का हूँ , न मैं दिवाली के पकवान का हूँ
न मैं होली दशहरे का हूँ , न मैं रमजान का हूँ
मुझे पता है सब नफरत फ़ैलाने की ये लम्बी साज़िश है
तभी तो कहता हूँ , मैं बस हिंदुस्तान का हूँ !

न मैं पुरोहित का हूँ , न मैं यजमान का हूँ ,
न मैं उपनिषद का हूँ , न मैं गरुड़
-पुराण का हूँ ,
न मैं रामायण का हूँ , न मैं कुरान का हूँ
सब ने इंसा को इंसा से दूर किया है इसलिए ,
मैं बाजारी(अशिष्ट )होकर कहता हूँ , मैं हिंदुस्तान का हूँ !
न मैं काजी का हूँ , न मैं पाजी का हूँ ,
न मैं यीशु का हूँ , नाम मैं बुद्धा का हूँ,
न मैं शिव-बारात का हूँ , न मैं शबे -रात का हूँ
सब ने कुर्सी के लिए अपनी अपनी दावें खेली हैं
मैंने अब जाकर अपनी आँखें खोली हैं !
सियासी
भेड़ियों वक़्त की नब्ज़ पहचानो
इंसा की जात लो ,उसके ही मुंह से जानो ,
मैं थोड़ा सा हिन्दू , थोड़ा सा सिख ,
थोड़ा सा ईसाई , थोड़ा सा मुसलमान हूँ
मैं अपने आप में मुकम्मल हिंदुस्तान हूँ
मैं अपने आप में मुकम्मल हिंदुस्तान हूँ !
(अवनीश - आँखों को अच्छे सपने और दिल को अच्छे लोग मिलें इसी कामना के साथ शुभ रात्रि !)
No comments:
Post a Comment