Monday, 10 September 2012

दोस्तों बड़ा ही डर लग रहा है कल से  इन सोशल वेबसाइटों पर कुछ भी लिखते हुए ! यार पता नहीं कब चेन्नई पुलिस हरकत में आ जाये और असीम त्रिवेदी की तरह मेरे पर भी देशद्रोह का मुकदमा दायर कर के जेल भेज दे ! अब मैं ना तो कोई क्रांतिकारी हूँ न ही इंडिया अगेंस्ट करप्सन का सदस्य ,मैं तो महज़ बहुराष्ट्रीय कम्पनी में ९ घंटे की शिफ्ट कर के लौटते ही चार रोटी खा के सोने वाला एक अदद इन्सान हूँ जो जेल चल गया तो घर , परिवार सबको दिक्कत हो जाएगी ! पर साथ ही साथ  मुझे ये भी पता है की मेरे  , आपके जैसे यही करोड़ों , अरबों लोग हैं जिनके साबुन , तेल , सब्जी आदि खरीदने पर लगे टैक्स के पैसे से देश के महामहिम राष्ट्रपति ६ करोड़ की मर्सिडीज़ बेन्ज़ में घूमते हैं और प्रधानमंत्री के हस्ताक्छर मात्र से (जिनके पी .एम्.ओ. के पैड पे भी अशोक स्तम्भ सरीखे राष्ट्रीय चिन्ह रहते हैं) इस देश की प्राकृतिक संपदा लुटाई जाती है और ए. राजा . १ लाख ७६ हज़ार करोड़ का बंदरबाट करते हैं ! चलो मैं मान भी लेता हूँ असीम ने बहुत बड़ा गुनाह किया है पर क्या देश की संसद भवन में नोटों की गड्डियाँ लहराने या मारपीट करने वाले या फिर देश के संसद के अन्दर बैठकर पोर्न फिल्म देखने वालों ने कोई गुनाह नहीं किया है ! क्या उन पे देशद्रोह का मुकदमा बिना चलाये ही  उनको फाँसी नहीं दे देनी चाहिए ! इसका निष्कर्ष आप ही निकाल कर मुझे बताएं , मैं तो बस चलते चलते इतना ही कहना चाहूँगा _
उनकी हर रात बीतती है दिवाली की तरह
और हमने एक दिया जलाया तो बुरा मान गए ,
हम आँह भी भरते हैं तो  हो जाते हैं बदनाम
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती !
(आपके प्रतिउत्तर को आतुर आपका अवनीश ! शायद शुभ रात्रि !)
.

2 comments:

  1. The arrest of internationally claimed cartoon artist Mr. Aseem Trivedi over Sedition charges came as a shock to me. The cartoons drawn by Mr. Trivedi were representing the status of present day India which is marred with endless corruption, red tapism, nepotism and other heinous crimes being carried out in daylight.
    I was pondering over the allegation of Sedition charges by the govt and wondered had the effect of Mr. Trivedi's cartoons been such then common mass would have been up in arms till now and these hate-mongering, malicious and corrupt politicians would have been fleeing to save their lives.

    This cowardly act of the government is an attack on the fundamental right of citizens of our country. The congress-led govt in a way or other is trying to dictate over the common masses, which it should remember will never happen because India was, is and will always be a democratic country..


    Hope to hear your views Mr. Awanish..

    ReplyDelete
  2. If politics has the power of political science and constitution, a doctor has the power of medical science , in the same fashion a cartoonist and a writer has the power of his art and pen. One should be always ready to accept the truth , doesn't matter how bitter it is .

    ReplyDelete